


रांची : कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद झामुमो ने 7 सितंबर को राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालयों में होनेवाले धरना-प्रदर्शन को स्थगित कर दिया है।





पार्टी की ओर से सभी जिलाध्यक्षों, जिला सचिव, जिला संयोजक प्रमुख, महानगर अध्यक्ष और महानगर संयोजकों को भेजे गए संदेश में कहा गया है कि पार्टी के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह मंत्री, सुदिव्य कुमार ‘सोनू’ का रविवार पूर्वाह्न 3.30 बजे आकस्मिक निधन हो गया।
शोक के इस कठिन समय में पार्टी के सभी स्तर के नेता एवं कार्यकर्त्ता मर्माहत एवं शोक संतप्त हैं। ऐसे में आप सभी को निर्देश दिया जाता है कि सितम्बर को राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर होने वाले एक दिवसीय धरना प्रदर्शन को अगले आदेश तक के लिए स्थगित किया जाता है।
