सुदिव्य सोनू को अंतिम विदाई देने पत्नी कल्पना सोरेन संग गिरिडीह पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : कैबिनेट मंत्री सुदिव्य सोनू के निधन के बाद उन्हें अंतिम विदाई देने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रविवार दोपहर गिरिडीह पहुंचे। उनके साथ गांडेय विधायक और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी गिरिडीह पहुंची हैं। दोनो सुदिव्य सोनू के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। सुदिव्य सोनू का अंतिम संस्कार गिरिडीह स्थित उसरी नदी के हरसिंहरायडीह शमशान घाट में राजकीय सम्मान के साथ किया जायेगा। गौरतलब है कि झारखंड सरकार ने (झामुमो) के वरिष्ठ नेता और मंत्री सुदिव्य कुमार के सम्मान में दो दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। कुमार का रविवार तड़के निधन हो गया।

अधिकारियों ने बताया कि इस अवधि के दौरान राज्य सरकार के सभी निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। एक आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, सात सितंबर को झारखंड सरकार के सभी कार्यालय बंद रहेंगे। अधिसूचना में कहा गया है, ‘‘राज्य सरकार ने मंत्री सुदिव्य कुमार के आज सुबह निधन के बाद छह और सात सितंबर को दो दिन का राजकीय शोक मनाने का फैसला किया है।’’

बयान में कहा गया कि झारखंड में जिन सरकारी भवनों पर नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है, वहां राजकीय शोक के दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। अधिकारियों ने बताया कि झारखंड के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार का रविवार तड़के हृदयाघात से निधन हो गया।

उन्होंने बताया कि 56 वर्षीय कुमार को देर रात करीब ढाई बजे उनके गृह नगर गिरिडीह के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने सुबह करीब चार बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी सहयोगी रहे कुमार ने झामुमो के नेतृत्व वाली सरकार के सामने आए कई राजनीतिक संकटों से निपटने में अहम भूमिका निभाई थी। इनमें पिछले महीने रांची में हुए छात्रों के विरोध प्रदर्शन का मामला भी शामिल था।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।