


रांची : चंदवा के टोरी रेलवे फाटक से करीब सौ मीटर की दूरी पर रविवार को अप रेलवे लाइन पर रेलवे ट्रैक से महिला का शव बरामद किया गया। मृतका की पहचान पार्वती तुरी, पति वीरू तुरी, निवासी अंबाटांड़, सेरक के रूप में हुई है। घटना पोल संख्या 184/15 के समीप हुई। प्रथम दृष्टया आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।





बताया गया कि पति से विवाद के बाद महिला घर से निकल गई थी। सूचना पर रेल प्रशासन और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू की। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
