


गिरिडीह : झारखंड के दिवंगत कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की अस्थियों का सोमवार को बराकर नदी में विधि-विधान के साथ विसर्जन किया गया। इस दौरान परिजनों और करीबियों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।





अस्थि विसर्जन के दौरान धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना की गई। माहौल पूरी तरह भावुक रहा। परिजनों और समर्थकों ने दिवंगत मंत्री को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से झारखंड की राजनीति और उनके समर्थकों में शोक की लहर है। उनके निधन के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
