सरकार अभिनेता उत्तम कुमार की जन्मशती के अवसर पर जारी करेगी स्मारक सिक्का

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली : केंद्र सरकार बंगाल के जाने-माने अभिनेता उत्तम कुमार की जन्मशती के अवसर पर 100 रुपये का स्मारक सिक्का जारी करेगी। यह सिक्का 99.9% शुद्ध चांदी से निर्मित किया जाएगा। इसका व्यास 44 मिलीमीटर तय किया गया है।

बांग्ला सिनेमा के दिग्गज अभिनेता उत्तम कुमार का जन्म तीन सितंबर, 1926 को हुआ था। उनका मूल नाम अरुण कुमार चट्टोपाध्याय था। उन्हें भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित अभिनेताओं में गिना जाता है और बांग्ला फिल्म उद्योग में उन्हें ‘महानायक’ के रूप में याद किया जाता है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।