जीओसी ने लद्दाख में अग्रिम इलाकों का दौरा किया, अभियानगत तैयारियों की समीक्षा की

फायर एंड फ्यूरी कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल मदनराज पांडे ने लद्दाख में एलएसी के पास तैनात सैनिकों से मुलाकात की और अभियानगत तैयारियों की समीक्षा की।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लेह/जम्मू: ‘फायर एंड फ्यूरी’ कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल मदनराज पांडे ने लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास तैनात सैनिकों से मुलाकात की और चुनौतीपूर्ण ऊंचाई वाले इलाके में उनकी अभियानगत तैयारियों की समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को अपनी यात्रा के दौरान लेफ्टिनेंट जनरल पांडे ने कठिन परिस्थितियों में काम करते हुए दृढ़ संकल्प, पेशेवर क्षमता और प्रतिबद्धता दिखाने के लिए सैनिकों और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों की सराहना की। उन्होंने सैनिकों से बातचीत करते हुए कहा कि वे अभियानगत प्रभावशीलता तथा युद्ध की तैयारियों को और बेहतर बनाने के लिए उभरती तकनीकों व नए साधनों का लगातार इस्तेमाल करते रहें।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।