केंद्रीय मंत्री किंजारापु ने जयपुर हवाई अड्डे के उड़ान यात्री कैफे का वीडियो साझा किया

केंद्रीय मंत्री राममोहन नायडू ने जयपुर एयरपोर्ट के उड़ान यात्री कैफे का वीडियो साझा किया। यहां 10 रुपये की चाय-पानी और 20 रुपये में कॉफी-स्नैक्स मिलने की जानकारी सामने आई।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जयपुर: आठ सितंबर (भाषा) केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू किंजारापु ने जयपुर के अंततराष्ट्रीय हवाई अड्डे के ‘उड़ान यात्री कैफे’ पर देय सेवाओं की प्रशंसा वाले एक विदेशी यात्री के वीडियो को मंगलवार को सोशल मीडिया पर साझा किया।

मंत्री ने इस वीडियो को ‘एक्स’ पर साझा करते हुए लिखा, ‘‘10 रुपये में चाय, 10 रुपये में पानी की बोतल… 20 रुपये में कॉफी और 20 रुपये में स्नैक्स। … वो भी हवाई अड्डे पर! हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा।’’

उन्होंने जयपुर हवाई अड्डे के ‘उड़ान यात्री कैफे’ का भी इसमें जिक्र किया है।

विदेशी यात्री ने ‘उड़ान यात्री कैफे’ पर मिल रही चाय, पानी, कॉपी आदि खाद्य सामग्री की बेहद कम कीमतों की प्रशंसा करते हुए कहा है कि हवाई अड्डे में आमतौर पर 100 रुपये में मिलने वाली चीज आप यहां 10 से 20 रुपये में खरीद सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि ‘उड़ान यात्री कैफे’ उड्डयन मंत्रालय व भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के तहत एक सरकारी पहल है। इसके तहत हवाई अड्डे पर बने कैफे में किफायती दरों पर चाय, कॉफी, पानी व स्नैक्स बेचे जाते हैं।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।