गिरिडीह में ACB का बड़ा एक्शन, 30 हजार रिश्वत लेते साइबर थाने का SI गिरफ्तार

गिरिडीह साइबर थाना में ACB की बड़ी कार्रवाई, सब-इंस्पेक्टर पुनीत कुमार को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया, केस डायरी भेजने के एवज में मांग थी।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह : भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए धनबाद ACB की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को गिरिडीह साइबर थाना के सब-इंस्पेक्टर पुनीत कुमार को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी साइबर थाना के गेट के पास से किए जाने की जानकारी सामने आ रही है। शिकायतकर्ता का आरोप था कि साइबर थाना कांड संख्या 24/26 से जुड़े मामले में कोर्ट में केस डायरी भेजने के एवज में सब-इंस्पेक्टर द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही थी।

शिकायत के आधार पर ACB की कार्रवाई

शिकायत मिलने के बाद ACB की टीम ने तय योजना के तहत कार्रवाई करते हुए सब-इंस्पेक्टर पुनीत कुमार को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। ACB की टीम गिरफ्तार सब-इंस्पेक्टर को अपने साथ ले गई है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।