काउंटी ग्रुप गुरुग्राम में लक्जरी आवासीय परियोजना करेगी विकसित, 2,500 करोड़ रुपये होगा निवेश

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली : रियल एस्टेट कंपनी काउंटी ग्रुप अपनी विस्तार योजना के तहत गुरुग्राम में करीब 2,500 करोड़ रुपये के निवेश से लक्जरी आवासीय परियोजना विकसित करेगी। कंपनी ने बुधवार को कहा कि वह गुरुग्राम के सेक्टर 88ए में जल्दी ही आवासीय परियोजना शुरू करेगी। कुल 24 एकड़ में विकसित होने वाली लक्जरी आवासीय परियोजना में 844 अपार्टमेंट बनाए जाएंगे। परियोजना के 2032 तक पूरा होने की उम्मीद है।

कंपनी के अनुसार, इस परियोजना में करीब 2,500 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। काउंटी ग्रुप के निदेशक अमित मोदी ने कहा कि गुरुग्राम के आवासीय बाजार में घरों की मांग लगातार मजबूत बनी हुई है। उन्होंने कहा, ‘‘लक्जरी आवास का बाजार अब केवल बड़े घरों तक सीमित नहीं है, बल्कि लोग बेहतर और आधुनिक जीवनशैली देने वाली परियोजनाओं को प्राथमिकता दे रहे हैं। इस परियोजना में बेहतर योजना, खुले हरित क्षेत्र, प्रकृति से जुड़ी वास्तुकला और सामुदायिक जीवन पर विशेष ध्यान दिया गया है…।’’

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।