यमन जेल पर हमले में मृतक संख्या बढ़कर 23 हुई, सात लोग लापता

त्तरी यमन की जेल पर हवाई हमले के बाद मृतक संख्या 23 पहुंच गई। सात लोग अब भी लापता हैं, जबकि सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन ने नए हमले किए।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

काहिरा: हूती विद्रोहियों द्वारा संचालित उत्तरी यमन की जेल पर हुए हवाई हमले के बाद मलबे से चार और शव मिलने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 23 हो गई। सात लोग अभी लापता हैं। इस बीच, सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाकों पर बुधवार को नये सिरे से हमले किये। यह जेल सोमवार को तब ध्वस्त हो गई जब गठबंधन ने उत्तरी जौफ प्रांत के रणनीतिक शहर हाजम को निशाना बनाया। इसके बाद हूतियों ने दक्षिणी सऊदी अरब पर मिसाइल और ड्रोन हमले किये, जिसमें 73 लोग घायल हो गए।

जौफ में नागरिक सुरक्षा एजेंसी के निदेशक हसन सबौला ने कहा कि मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है और बचाव दल सात लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं। समाचार चैनल ‘अल-मसीरा’ ने सबौला के हवाले से बताया कि मारे गए लोगों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। हूती संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता अनीस अल-असबाही ने कहा कि हमले में कम से कम सात लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक महिला भी शामिल है, जो अपने पति से मिलने गई थी। इस बीच, सऊदी नीत गठबंधन ने बुधवार तड़के मारिब और जौफ प्रांतों में हूती सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।