रांची सिविल कोर्ट के रिकॉर्ड रूम से 50 साल पुरानी केस फाइल गायब, FIR दर्ज

रांची सिविल कोर्ट के रिकॉर्ड रूम से 50 साल पुरानी टाइटल सूट की मूल फाइल गायब, रिकॉर्ड में 1999 में नष्ट करने की एंट्री से मामला गंभीर।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
Ranchi : रांची सिविल कोर्ट के रिकॉर्ड रूम से करीब 50 साल पुराने एक महत्वपूर्ण दीवानी मुकदमे की मूल पत्रावली गायब होने का मामला सामने आया है। मामला टाइटल सूट संख्या 14/1973 से जुड़ा है। कोर्ट प्रशासन ने इसे गंभीर मामला मानते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए कोतवाली थाना को पत्र भेजा है।

1999 में रिकॉर्ड नष्ट करने की एंट्री

कोर्ट के रिकॉर्ड रूम के रजिस्टर की जांच में पता चला कि उक्त मुकदमे की पत्रावली को 4 सितंबर 1999 को नष्ट किए जाने के रूप में दर्ज किया गया है। हालांकि, न्यायिक रिकॉर्ड से जुड़े नियमों के अनुसार मुख्य केस फाइल यानी ‘फाइल-ए’ को स्थायी रूप से सुरक्षित रखा जाना चाहिए।

जांच में सामने आएगा रिकॉर्ड कैसे हुआ गायब

मुकदमे का निष्पादन 13 जुलाई 1977 को तत्कालीन द्वितीय अपर अधीनस्थ न्यायाधीश एच. नारायण की अदालत में हुआ था। इसके बाद रिकॉर्ड को सिविल रिकॉर्ड रूम में संरक्षित किया गया था।

अब पुलिस जांच में यह पता लगाया जाएगा कि स्थायी रूप से सुरक्षित रखी जाने वाली फाइल आखिर रिकॉर्ड रूम से कैसे गायब हुई, 1999 में उसे नष्ट किए जाने की प्रविष्टि किस आधार पर की गई और इसके लिए कौन जिम्मेदार है।

कोर्ट प्रशासन ने रिकॉर्ड गायब होने के पीछे किसी को अनुचित लाभ पहुंचाने या महत्वपूर्ण साक्ष्य हटाने की आशंका से भी इनकार नहीं किया है। हालांकि, इसकी पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।