


Jharkhand High Court; झारखंड हाईकोर्ट में जजों की नियुक्ति को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने झारखंड के तीन प्रधान जिला जजों को हाईकोर्ट जज बनाए जाने के प्रस्ताव पर सहमति दे दी है।
कॉलेजियम की मंजूरी पाने वाले नामों में मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और श्रीराम शर्मा शामिल हैं।





इन जिलों में तैनात हैं तीनों जज

मनोज प्रसाद वर्तमान में गढ़वा के प्रधान जिला जज हैं। वहीं अखिल कुमार साहेबगंज और श्रीराम शर्मा डालटनगंज में प्रधान जिला जज के पद पर कार्यरत हैं।
अब केंद्र सरकार की मंजूरी का इंतजार
कॉलेजियम की सहमति के बाद तीनों नाम केंद्र सरकार को भेजे जाएंगे। केंद्र की मंजूरी मिलने के बाद इनकी झारखंड हाईकोर्ट में जज के तौर पर नियुक्ति की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
इस नियुक्ति के बाद झारखंड हाईकोर्ट में न्यायिक कार्यों के लिए तीन नए जज उपलब्ध होंगे।
