रांची : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव में शुक्रवार सुबह सेना के जवान धनंजय कुमार देव की मौत से गांव में शोक का माहौल है। बताया जाता है कि उनकी पोस्टिंग कोलकाता में थी और शुक्रवार को ही उन्हें ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए रवाना होना था। उनका टिकट भी बना हुआ था। ग्रामीणों के बीच घटना को लेकर अलग-अलग चर्चाएं हैं, लेकिन मौत की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।



