15 लाख से बना चांडिल का एकमात्र मुक्तिधाम बदहाल, अंधेरे में हो रहा अंतिम संस्कार

चांडिल का एकमात्र मुक्तिधाम 15 लाख रुपये खर्च के बावजूद बदहाल है। बिजली, पानी और रोशनी की कमी से लोग अंधेरे में अंतिम संस्कार करने को मजबूर हैं।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चांडिल: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल में करीब 15 लाख की लागत से बना एकमात्र मुक्तिधाम बदहाल स्थिति में है। बामनी नदी किनारे चांडिल डैम रोड पर स्थित इस मुक्तिधाम का उद्घाटन 29 अक्टूबर 2021 को विधायक सविता महतो ने किया था, लेकिन देखरेख और बुनियादी सुविधाओं के अभाव में इसकी स्थिति लगातार खराब होती गई।

पिछले साल की भारी बारिश से पेवर ब्लॉक उखड़ गए, वहीं स्ट्रीट लाइट के पोल गिरने से रात में अंतिम संस्कार करने आने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। परिसर में स्थायी बिजली और पेयजल की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में परिजनों को रात में अपने खर्च पर जनरेटर या लाइट की व्यवस्था करनी पड़ती है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, बारिश के पानी से मुक्तिधाम तक जाने वाली पीसीसी सड़क के नीचे की मिट्टी बह गई है, जिससे सड़क खोखली हो चुकी है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से चारदीवारी, हाई मास्ट लाइट, शेड, पेयजल और जरूरी मरम्मत की व्यवस्था जल्द कराने की मांग की है।

लोगों की मांग है कि प्रशासन और जनप्रतिनिधि इस गंभीर समस्या पर जल्द ध्यान दें, ताकि अंतिम संस्कार के लिए आने वाले परिवारों को बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान न होना पड़े।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।