पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में चार चरमपंथी मारे गए

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में खुफिया सूचना पर सुरक्षा बलों की कार्रवाई में मुख्य कमांडर समेत चार कथित चरमपंथी मारे गए, कई हमलों में संलिप्तता का आरोप।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पेशावर: पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए एक अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने एक मुख्य कमांडर समेत चार कथित चरमपंथियों को मार गिराया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि खैबर जिले के बारा इलाके के अकाखेल में चरमपंथियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद यह अभियान चलाया गया।

अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों और चरमपंथियों के बीच गोलीबारी हुई, जिसमें चार चरमपंथी मारे गए। इनकी पहचान कमांडर खालिद उमर ग़ाज़ी, मलिक अरब गुल, एरियाना और हंज़ला के तौर पर हुई है।

उन्होंने बताया कि खालिद उमर ग़ाज़ी पर आरोप है कि कुछ महीने पहले वह पेशावर के हयाताबाद टोल प्लाज़ा को बाधित करने की गतिविधि में संलिप्त था। उसपर पेशावर, बारा और तिराह मैदान में सुरक्षा बलों पर हुए कई हमलों में भी संलिप्तता का आरोप था।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।