जम्मू: राष्ट्रीय अन्वेषण एजेंसी (एनआईए) ने जम्मू-कश्मीर में सक्रिय आतंकी संगठनों को हथियार, धन और निर्देश देने से जुड़े मामले में भारत के लिए सबसे वांछित आतंकवादियों में शामिल लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के संस्थापक हाफिज सईद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट हासिल किया है।
पाकिस्तान में रह रहे सईद के खिलाफ दो महीने में यह दूसरा गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) है।

