सतीशन ने आयुर्वेदिक उपचार के लिए केरलम को तरजीह देने पर आंध्र के उपमुख्यमंत्री का जताया आभार

पवन कल्याण ने केरल में आयुर्वेदिक उपचार के दौरान मिले स्नेह और आतिथ्य के लिए आभार जताया, मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

Neeral Prakash
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

तिरुवनंतपुरम: केरलम के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन ने आयुर्वेदिक उपचार कराने के लिए राज्य को तरजीह देने पर आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण का रविवार को आभार जताया और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। सतीशन ने कल्याण की ओर से सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर किए गए पोस्ट के जवाब में कहा कि यह जानकर खुशी हुई कि केरलम के लोगों के स्नेह और राज्य के प्राचीन मंदिरों के दर्शन से उन्हें “शांति और स्वास्थ्य लाभ” मिला।

सतीशन ने ‘एक्स’ पर लिखा, “पवन कल्याण, आपके सराहना भरे शब्दों और आराम तथा स्वास्थ्य लाभ के लिए केरलम को चुनने के लिए धन्यवाद। यह जानकर खुशी हुई कि हमारे लोगों के स्नेह और हमारे प्राचीन मंदिरों के दर्शन से आपको शांति और स्वास्थ्य लाभ मिला।” उन्होंने कहा, ‘‘ केरलम सरकार और उसके लोगों की ओर से, मैं आपके पूरी तरह ठीक होने और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।”

कल्याण ने एक दिन पहले ‘एक्स’ पर अपनी पोस्ट में कहा था कि उपचार के लिए राज्य में रहने के दौरान उन्हें ‘‘केरलम के लोगों के स्नेह, दयालुता और आतिथ्य” का अनुभव करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा था, “मेरा प्रवास उपचार, शांति और कई यादगार अनुभवों से भरा रहा… केरलम में रहने के दौरान मुझे त्रिप्रयार श्री राम स्वामी, गुरुवायूर श्री कृष्ण, मम्मियूर श्री महादेव और चेट्टिकुलंगरा श्री भगवती अम्मा मंदिरों के दर्शन का सौभाग्य मिला।” आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने अपने प्रवास के दौरान मिले सहयोग के लिए सतीशन और राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया था।
आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अपने दाहिने कंधे के आयुर्वेदिक इलाज के लिए केरल में थे। इससे पहले मुंबई में उनके रोटेटर कफ (कंधे की मांसपेशियों और टेंडन) की सर्जरी हुई थी।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।