नेपाल के सेना प्रमुख सिगडेल सप्ताहभर की चीन यात्रा पर रवाना

नेपाल के सेना प्रमुख अशोक राज सिगडेल चीन की सप्ताहभर की यात्रा पर रवाना हुए। वह 13वें बीजिंग शियांगशान फोरम में हिस्सा लेकर सैन्य संबंध मजबूत करेंगे।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

काठमांडू: नेपाल के सेना प्रमुख अशोक राज सिगडेल चीन सरकार के निमंत्रण पर सप्ताहभर की आधिकारिक यात्रा के लिए रविवार को बीजिंग रवाना हुए। इस दौरान वह 13वें बीजिंग शियांगशान फोरम में भाग लेंगे। नेपाल के सैन्य मुख्यालय ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि सिगडेल 13 से 19 सितंबर तक चीन में रहेंगे। सेना ने कहा कि इस यात्रा से नेपाल और चीन के बीच सैन्य संबंध मजबूत होने और सैन्य कूटनीति के माध्यम से नेपाल की विदेश नीति को आगे बढ़ाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

सिगडेल की अनुपस्थिति में नेपाल सेना के चीफ ऑफ स्टाफ प्रदीप जंग के सी कार्यवाहक सेना प्रमुख का कार्यभार संभालेंगे। 13वां बीजिंग शियांगशान फोरम 15 से 17 सितंबर तक ‘बीजिंग अंतरराष्ट्रीय सभागार’ में आयोजित किया जाएगा। इस साल फोरम का विषय है- ‘‘स्थिरता पर सहमति बनाएं, सुरक्षा संबंधी शासन को मिलकर आगे बढ़ाएं।’’

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।