दिल्ली: साप्ताहिक ‘थाना दिवस’ पर 2,300 से अधिक शिकायतों की सुनवाई

दिल्ली के सभी छह रेंज के थानों में साप्ताहिक थाना दिवस जनसुनवाई के दौरान 2,333 शिकायतें सुनी गईं, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से सीधे संवाद कर समाधान की निगरानी की।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी के सभी छह रेंज के पुलिस थानों में शनिवार को आयोजित साप्ताहिक ‘थाना दिवस-जनसुनवाई’ के दौरान 2,333 शिकायत और फरियादों की सुनवाई की।

अधिकारियों ने बताया कि यह जनसुनवाई पुलिस और जनता के बीच सशक्त संवाद तथा शिकायत निवारण में सुधार के उद्देश्य से आयोजित की गई।

संयुक्त पुलिस आयुक्त और सहायक पुलिस आयुक्त समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने विभिन्न पुलिस थानों में जनसुनवाई में हिस्सा लिया तथा नागरिकों से सीधे बातचीत की। उन्होंने शिकायतों के निवारण की प्रक्रिया की भी निगरानी की।

दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू के निर्देश के बाद ‘थाना दिवस-जनसुनवाई’ कार्यक्रम की शुरुआत जून में की गई थी।

ये जनसुनवाई राष्ट्रीय राजधानी में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच आयोजित की गई।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।