रांची : सरकारी कामकाज में लापरवाही, अधिकारियों के निर्देशों की अनदेखी और ड्यूटी में मनमानी करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर झारखंड सरकार ने सख्ती दिखाई है। सरकार की ओर से 1 जनवरी से 14 सितंबर के बीच अलग-अलग मामलों में कुल 312 अधिकारी-कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई है। सरकारी जानकारी के अनुसार, 142 कर्मचारियों का वेतन रोकने, 88 की सर्विस बुक में निंदा दर्ज करने और 54 कर्मचारियों की वार्षिक वेतन वृद्धि रोकने की कार्रवाई हुई है l सबसे गंभीर मामलों में 28 कर्मचारियों को निलंबित किया गया है।
इनमें वित्तीय गड़बड़ी और लंबे समय तक बिना सूचना ड्यूटी से अनुपस्थित रहने जैसे मामले शामिल हैं। संबंधित मामलों में विभागीय जांच के निर्देश भी दिए गए हैं। सरकार का कहना है कि कार्रवाई का उद्देश्य सरकारी कार्यों में जवाबदेही और अनुशासन सुनिश्चित करना है। अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही या नियमों की अनदेखी पर आगे भी कार्रवाई जारी रहने की बात कही गई है।

