जब रांची में सेक्स रैकेट में धरायी काॅल गर्ल ने किया अस्पताल में हाई वोल्टेज ड्रामा

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI/रांची: Ranchi Sex Racket राजधानी रांची में सेक्स रैकेट में अरेस्ट काॅल गर्ल ने सदर अस्पताल में हाई वोल्टेज ड्रामा किया।

यहां जेल भेजे जाने से पहले मेडिकल जांच को ले जाने के दौरान एक काॅल गर्ल ने भागने का प्रयास किया।

हालांकि, मौके पर मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने उसे दौड़ाकर दबोच लिया। इनमें एक गर्भवती महिला पुलिसकर्मी को चोट भी आ गई, जिसके बाद उनका इलाज करवाया गया।

बता दें कि चुटिया थाना क्षेत्र में सात मार्च की रात पुलिस ने रेड करके छह महिलाओं समेत 11 लोगों को पकड़ा था।

इन्हें जेल भेजे जाने से पहले मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया था।

गर्भवती होने के बावजूद महिला पुलिसकर्मियों ने दौड़ा कर पकड़ा

पुलिसकर्मी सुशीला होरो व अनिला ने उसे दौड़ा कर पकड़ा, गर्भवती होने के बावजूद सुशीला ने उसे पकड़ा।

वहीं दूसरी महिला अनिला को चोट भी आयी। इस दौरान सदर अस्पताल में काफी भीड़ जमा हो गयी थी।

दौड़ने के कारण गर्भवती पुलिसकर्मी सुशीला को चोट आई और उनका इलाज भी कराना पड़ा।

फिर दोनों का सदर अस्पताल में इलाज भी कराया गया।

बाद में सेक्स रैकेट की छह महिला तथा पांच पुरुष आरोपियों को चुटिया थाना की पुलिस ने जेल भेज दिया।

गौरतलब है कि गिरफ्तारी के बाद छह महिला आरोपियों को महिला थाना में रखा गया था।

चुटिया गोसाईंटोला स्थित एक घर में सेक्स रैकेट चलाए जाने की सूचना पुलिस के वरीय अधिकारियों को मिली, जिसके बाद रांची की महिला थाने की टीम ने रविवार की देर रात चुटिया इलाके में छापेमारी की गई थी।

इसके बाद संबंधित घर में मौजूद महिलाओं सहित 11 लोगों को हिरासत में ले लिया गया था।

जानकारी के अनुसार, चुटिया स्थित एक किराए के घर में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था।

यहां अलग.अलग जगहों से महिलाएं लाकर रखी जाती थीं। इसी सूचना पर पुलिस की टीम ने छापेमारी कर सभी को हिरासत में लिया था। मौके से कुछ आपत्तिजनक सामान भी बरामद किये गए थे।

Share This Article