एयर इंडिया के निदेशक मंडल की मुंबई में बैठक

एयर इंडिया में सीईओ बदलाव की तैयारी के बीच कंपनी लागत घटाने पर विचार कर रही है। टिकट से भोजन और बिजनेस क्लास लाउंज सुविधा अलग करने का विकल्प सामने आया।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: एयर इंडिया के निदेशक मंडल की मंगलवार को मुंबई में बैठक हो रही है। विमानन कंपनी में मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) के बदलाव की तैयारी है और इथियोपियन एयरलाइंस समूह के पूर्व प्रमुख टेवोल्डे गेब्रेमरियम के इस महीने के अंत में औपचारिक रूप से कार्यभार संभालने की उम्मीद है। इसमें लागत घटाने के उपाय, तथा 31 मार्च को समाप्त वित्त वर्ष 2025-26 के वित्तीय नतीजे और नए सीईओ की नियुक्ति से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किए जाने की उम्मीद है। हालांकि, टाटा संस और एयर इंडिया ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की।

सूत्रों ने बताया कि कंपनी को 31 मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष 2025-26 में 22,000 करोड़ रुपये से अधिक का घाटा होने का अनुमान है। पश्चिम एशिया संकट की वजह से कंपनी के समक्ष चुनौतियां और बढ़ गई हैं तेजी से बढ़ती विमान ईंधन कीमतों के बीच लागत घटाने के कड़े उपायों के तहत एयर इंडिया टिकट से भोजन और व्यवसाय श्रेणी के यात्रियों के लिए विश्राम कक्ष सुविधा को अलग करने के विकल्प पर विचार कर रही है।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक विमान ईंधन की बढ़ती कीमतों के बीच लागत में कटौती के कड़े उपायों के तहत, एयर इंडिया अब हवाई टिकट से भोजन की सुविधा को अलग करने पर विचार कर रही है। इसके साथ ही, बिजनेस क्लास के यात्रियों के लिए ‘लाउंज एक्सेस’ की सुविधा को भी वैकल्पिक बनाने पर मंथन किया जा रहा है। सूत्रों ने यह भी स्पष्ट किया कि ये उपाय अभी केवल विचाराधीन हैं और इन्हें लागू करने पर अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण हवाई क्षेत्र में लगी पाबंदियों के कारण एयरलाइन को कई अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए लंबे मार्ग को अपनाना पड़ रहा है, जिससे ईंधन की खपत बढ़ रही है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।