नयी दिल्ली: खेल मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि 19 सितंबर से जापान में शुरू होने वाले एशियाई खेलों के लिए भारतीय खिलाड़ियों की तैयारी पर पिछले तीन वर्षों में प्रशिक्षण, उपकरण सहायता तथा कोच और विशेषज्ञों की नियुक्ति पर 702 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए गए हैं।
भारत के दल में इस बार 310 खिलाड़ी ऐसे हैं, जो पहली बार एशियाई खेलों में हिस्सा लेंगे।

