अमरावती (आंध्र प्रदेश): आंध्र प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री ए काली कृष्ण श्रीनिवास उर्फ अला नानी की मंगलवार को हृदयाघात से मृत्यु हो गयी। श्रीनिवास 56 वर्ष के थे।
मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के कई नेताओं ने उनकी मृत्यु पर शोक व्यक्त किया।

