गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने मंगलवार को कहा कि राज्य में एक सींग वाले 3,260 गैंडे हैं और दुनियाभर में जितने गैंडे हैं उनमें से 80 प्रतिशत असम में पाए जाते हैं।
शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि राज्य में 2025 में शिकार की कोई भी घटना दर्ज न होने के साथ, नवीनतम सर्वेक्षण के अनुसार गैंडों की संख्या 3,260 पाई गई है।
उन्होंने कहा कि दुनिया में एक सींग वाले लगभग 4,075 गैंडे हैं।

उन्होंने आगे कहा, “एक दिलचस्प तथ्य: दुनियाभर में एक सींग वाले जितने गैंडे हैं, उनमें से 80 प्रतिशत असम में पाए जाते हैं। हमारा राज्य इस समय लुप्तप्राय प्रजाति के लिए एक महत्वपूर्ण सुरक्षित आश्रय स्थल है, और हम उनकी रक्षा करने तथा उनके आवास का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

