ट्यूलिप हॉस्पिटल पर कार्रवाई के बाद नया मोड़, शो-कॉज का जवाब अब तक नहीं, मांगा 2 दिन का समय

ट्यूलिप हॉस्पिटल को शो-कॉज नोटिस का जवाब देना था, लेकिन समय-सीमा खत्म होने के बाद भी जवाब नहीं मिला। प्रबंधन ने प्रशासन से अतिरिक्त समय मांगा है।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: ट्यूलिप हॉस्पिटल को सिविल सर्जन की ओर से जारी किए गए शो-कॉज नोटिस का जवाब देने की तय समय-सीमा पूरी हो चुकी है। इसके बावजूद अस्पताल प्रबंधन की ओर से अभी तक प्रशासन को लिखित जवाब नहीं सौंपा गया है। अस्पताल प्रबंधन ने अपना पक्ष रखने के लिए प्रशासन से एक से दो दिन का अतिरिक्त समय मांगा है। प्रबंधन का कहना है कि जल्द ही अधिकारियों को लिखित जवाब सौंप दिया जाएगा। अस्पताल का जवाब मिलने के बाद ही प्रशासन आगे की कार्रवाई को लेकर फैसला करेगा।

गौरतलब है कि ट्यूलिप हॉस्पिटल में मरीजों और उनके परिजनों के साथ मारपीट के मामले की जांच के बाद अस्पताल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया था। इस कार्रवाई पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने सवाल उठाए हैं। IMA का कहना था कि अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई करने से पहले प्रबंधन को अपना पक्ष रखने का पूरा मौका दिया जाना चाहिए था। वहीं, सिविल सर्जन के मुताबिक अस्पताल को पहले ही शो-कॉज नोटिस जारी कर जवाब देने के लिए 24 घंटे का समय दिया गया था। फिलहाल IMA या JHANSA की ओर से किसी प्रतिनिधि ने अधिकारियों से मुलाकात कर अपना पक्ष नहीं रखा है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।