रिम्स में स्टाइपेंड के लिए इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन, निदेशक के आश्वासन पर काम पर लौट

रिम्स डेंटल यूनिट के इंटर्न डॉक्टरों ने चार महीने से लंबित स्टाइपेंड को लेकर तीन घंटे पेन डाउन स्ट्राइक की। निदेशक के बुधवार तक भुगतान के आश्वासन पर काम शुरू किया।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रिम्स के डेंटल यूनिट में पिछले चार महीनों से स्टाइपेंड न मिलने से नाराज इंटर्न डॉक्टरों ने करीब तीन घंटे तक पेन डाउन स्ट्राइक (काम ठप) किया। डॉक्टरों ने अपनी ड्यूटी से दूरी बनाकर लंबे समय से बकाया स्टाइपेंड के जल्द भुगतान की मांग रखी। डॉक्टरों का कहना है कि स्टाइपेंड न मिलने की वजह से उन्हें गंभीर आर्थिक तंगी और दैनिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
पेन डाउन की जानकारी मिलते ही रिम्स निदेशक ने प्रदर्शनकारी इंटर्न डॉक्टरों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। डॉक्टरों ने उनके समक्ष चार महीने से लंबित स्टाइपेंड को तुरंत जारी करने की मांग दोहराई। इस पर रिम्स निदेशक ने डॉक्टरों को भरोसा दिलाया कि बुधवार शाम तक उनके बकाया स्टाइपेंड का भुगतान कर दिया जाएगा। निदेशक के इस ठोस आश्वासन के बाद इंटर्न डॉक्टरों ने फिलहाल अपना विरोध समाप्त कर दिया और काम पर वापस लौट आए। हालांकि, डॉक्टरों ने स्पष्ट किया है कि यदि तय समयसीमा के भीतर भुगतान नहीं होता है, तो वे दोबारा अपना विरोध शुरू करने के लिए बाध्य होंगे।

Share This Article