नेपाल : मुक्तिनाथ मंदिर के पास बस दुर्घटना में 12 भारतीय घायल

नेपाल के प्रसिद्ध मुक्तिनाथ मंदिर के पास पर्यटकों से भरी मिनीबस के दुर्घटनाग्रस्त होने से 12 भारतीय नागरिक घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

काठमांडू: नेपाल में जोमसोम-मुक्तिनाथ मार्ग पर एक मिनीबस के बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार 12 भारतीय नागरिक घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, मस्टांग जिले के प्रसिद्ध मुक्तिनाथ मंदिर से अपर मस्टांग की ओर जाते समय कागबेनी की तरफ बढ़ रही मिनीबस पलट गई।

पुलिस ने बताया कि दिल्ली निवासी 68 वर्षीय वेदपाल शर्मा और 11 अन्य लोग इस हादसे में घायल हुए हैं। घायलों में ज्यादातर बुजुर्ग हैं।

पुलिस ने बताया कि मिनीबस में कुल 25 यात्री सवार थे, जिनमें से 13 को कोई चोट नहीं आई है।

घायल यात्रियों का मस्टांग जिले के जोमसोम स्थित प्रांतीय अस्पताल में उपचार जारी है।

पुलिस ने नेपाली बस चालक को हिरासत में ले लिया है और घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।