रांची रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चेकिंग के दौरान लावारिस बैग से 18,840 की अवैध शराब बरामद

रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने ट्रेन चेकिंग के दौरान लावारिस बैग से 18 लीटर अवैध शराब बरामद की। शराब की अनुमानित कीमत 18,840 रुपये बताई गई।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चेकिंग के दौरान आरपीएफ ने लावारिस बैग से ₹18,840 की अवैध शराब बरामद की है।ऑपरेशन ‘सतर्क’ के तहत आरपीएफ फ्लाइंग टीम और आरपीएफ पोस्ट रांची की संयुक्त कार्रवाई में ट्रेन संख्या 18624 एक्सप्रेस के सामान्य श्रेणी कोच से अवैध शराब का जखीरा पकड़ा गया। बाथरूम के पास पड़े एक लावारिस लाल-काले चेकदार बैग की जांच करने पर उसमें से ‘ओल्ड स्पेशल XXX रम’ और ‘रॉयल मैन्शन गोल्ड व्हिस्की’ की 12-12 बोतलें (750 ml) बरामद हुईं। कुल 18 लीटर शराब की इस खेप की अनुमानित कीमत 18,840 बताई जा रही है। आरपीएफ फ्लाइंग टीम के उप निरीक्षक रवि शेखर ने शाम लगभग 7:40 बजे कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए जब्ती की कार्रवाई की। बरामद शराब और बैग को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए आरपीएफ पोस्ट रांची लाया गया है, जिसे 17 सितंबर को उत्पाद विभाग रांची को सौंप दिया गया।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।