सुदिव्य सोनू के श्राद्धकर्म में उमड़ा सियासी हुजूम, सीएम हेमंत सोरेन हुए भावुक, कहा-‘अब भी नहीं हो रहा विश्वास…

गिरिडीह में सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्धकर्म में हेमंत सोरेन समेत कई नेता पहुंचे। मुख्यमंत्री ने इसे झामुमो के लिए बड़ा नुकसान बताया और कहा, अब भी विश्वास नहीं होता।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का श्राद्धकर्म गुरुवार को गिरिडीह स्थित उनके रिसॉर्ट उत्सव उपवन में संपन्न हुआ। इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ सरकार के सभी मंत्री, कई विधायक और सांसद मौजूद रहे। सुदिव्य सोनू को श्रद्धांजलि देने पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि उनका जाना झामुमो के लिए बहुत बड़ा नुकसान है, जिसकी भरपाई करना बेहद मुश्किल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मंत्री के तौर पर सुदिव्य सोनू की सक्रियता किसी से छिपी नहीं थी। उन्होंने भावुक होकर कहा कि अब भी विश्वास नहीं हो रहा है कि सुदिव्य सोनू उनके बीच नहीं हैं।

जब उनके श्राद्धकर्म की तैयारियां शुरू हुईं तो मुख्यमंत्री की पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने भी इसकी जिम्मेदारी संभाली। कल्पना सोरेन बुधवार को ही गिरिडीह पहुंच गई थीं। उन्होंने श्राद्धकर्म से जुड़ी तैयारियों का खुद जायजा लिया।

JMM-कांग्रेस-RJD के साथ BJP के नेता भी पहुंचे

सुदिव्य सोनू के श्राद्धकर्म में झामुमो, कांग्रेस और आरजेडी के नेताओं के अलावा बीजेपी के कई बड़े नेता और विधायक भी शामिल हुए। अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेताओं की मौजूदगी ने कार्यक्रम को खास बना दिया। सुदिव्य सोनू को झामुमो के मजबूत नेताओं में गिना जाता था। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके परिवार के साथ भी उनके बेहद करीबी रिश्ते थे। उनके निधन के बाद मुख्यमंत्री की भावुकता सार्वजनिक तौर पर भी नजर आई थी। अंतिम संस्कार के दौरान हेमंत सोरेन की आंखें भर आई थीं।

 

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।