मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ी, हिल व्यू अस्पताल में कराया गया भर्ती

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ी। सांस लेने में तकलीफ के बाद हिल व्यू अस्पताल में भर्ती। हैदराबाद से इलाज कराकर लौटी थीं।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत फिर बिगड़ गई है। दो दिन पहले ही हैदराबाद से इलाज कराकर रांची लौटीं रूपी सोरेन को गुरुवार देर शाम अचानक सांस लेने में तकलीफ हुई, जिसके बाद उन्हें बरियातू रोड स्थित हिल व्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है और इलाज जारी है। रूपी सोरेन का हैदराबाद में इलाज चल रहा था और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद उन्हें लेकर हैदराबाद गए थे। इलाज के बाद दो दिन पहले ही वह रांची लौटी थीं और उनकी तबीयत सामान्य लग रही थी, लेकिन गुरुवार देर शाम अचानक सांस लेने में परेशानी शुरू हो गई। इसके बाद परिजनों ने उन्हें तुरंत हिल व्यू अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया है कि उनकी स्थिति में सुधार है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।