सरायकेला : मशहूर ठेकेदार संजय डालमिया के घर ईडी का छापा, इलाके में मचा हड़कंप

सरायकेला में ठेकेदार संजय डालमिया के घर ईडी की छापेमारी से हड़कंप, टीम ने दस्तावेज और डिजिटल उपकरण खंगाले, कार्रवाई के कारणों पर आधिकारिक बयान का इंतजार है।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सरायकेला: सरायकेला मे मशहूर ठेकेदार संजय डालमिया के घर शुक्रवार की सुबह ईडी की टीम ने छापा मारा। अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब सात बजे ईडी के अधिकारी संजय डालमिया के पटनायक टोला स्थित घर पहुंचे। टीम ने पहुंचते ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए और पूरे परिसर को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद किसी भी बाहरी व्यक्ति के अंदर जाने या बाहर निकलने पर रोक लगा दी गई।

ईडी ने डिजिटल उपकरण किए जब्त

ईडी के अधिकारी घर के अंदर अलग-अलग कमरों, दराजों और लॉकरों की जांच की। ठेकेदारी से जुड़े वित्तीय लेन-देन, बैंक खातों, संपत्ति के कागजातों और आयकर से संबंधित दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है। साथ ही, टीम ने घर में मौजूद लैपटॉप, मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल उपकरणों को भी अपने कब्जे में लेकर खंगालना शुरू कर दिया है। विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक यह छापेमारी अवैध लेन-देन और वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े किसी पुराने मामले की जांच की कड़ी मानी जा रही है। हालांकि, ईडी की ओर से अभी तक इस छापेमारी को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।