ब्रिटिश कंपनी के जहरीले कचरे से जूझ रहा मध्यप्रदेश का कस्बा: रिपोर्ट

ब्रिटिश कंपनी के जहरीले कचरे से मध्य प्रदेश का एक कस्बा दशकों से गंभीर खतरे में जूझ रहा है, जहां एस्बेस्टस के कारण स्थानीय लोगों की जान लगातार जोखिम में है।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लंदन: ब्रिटेन की एक पूर्व औद्योगिक दिग्गज कंपनी के मध्यप्रदेश के एक कस्बे में एस्बेस्टस कारखाना स्थापित करने के दशकों बाद भी वहां जमा किये गए जहरीले कचरे के कारण लोगों की जान अब भी खतरे में बनी हुई है। ब्रिटिश मीडिया की एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है।
‘आईटीवी न्यूज’ ने कहा कि उसकी पड़ताल में सामने आया है कि ब्रिटेन की सबसे बड़ी और सबसे अधिक मुनाफा कमाने वाली औद्योगिक कंपनियों में शामिल टर्नर एंड न्यूऑल से जुड़े अनुमानित 10 लाख टन एस्बेस्टस कचरे के कारण किमोर अब भी दूषित है।

Share This Article