रांची : प्रदेश भाजपा ने शशांक राज को फिर भाजयुमो का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की सहमति के बाद शुक्रवार को इसकी घोषणाा की गयी। इससे पहले भाजपा की ओर से पहले 6 मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा हो चुकी है। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा का इंतजार था। शशांक राज का नाम पिछले दिनों से चर्चा में चल रहा था। उन्हें भाजयुमो का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाने पर प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी, झारखंड प्रदेश युवा मोर्चा के अध्यक्ष नियुक्त होने पर शशांक राज को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। पूर्ण विश्वास है कि आपके ऊर्जावान नेतृत्व में युवा मोर्चा संगठन को नई मजबूती मिलेगी और प्रदेश के युवाओं की आवाज़ और अधिक सशक्त होगी। आपके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल के लिए अनंत शुभकामनाएं।


