रांची : आजाद बस्ती-पत्थलकुदवा रोड में शनिवार को उस वक्त तनाव की स्थिति बन गई, जब बंद पड़े बूचड़खाने को हटाने के लिए रांची नगर निगम की टीम बुलडोजर लेकर पहुंची। निगम की कार्रवाई का स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया और बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए। विरोध के चलते सड़क पर आवागमन प्रभावित हो गया और रोड ब्लॉक जैसी स्थिति बन गई। स्थिति को देखते हुए मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके बाद पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। नगर निगम की टीम बूचड़खाने को हटाने की कार्रवाई के लिए मौके पर मौजूद है, जबकि स्थानीय लोग कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं।


