हजारीबाग : विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग के विश्वविद्यालय प्रबंधन विभाग में एमबीए सत्र 2026 में नामांकन के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन का अवसर फिर से खोल दिया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी 23 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार एमबीए में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा, समूह चर्चा और व्यक्तिगत साक्षात्कार का आयोजन 26 सितंबर को किया जाएगा। इसके बाद 29 सितंबर को मेधा सूची जारी होगी। 30 सितंबर को परामर्श प्रक्रिया होगी, जबकि 30 सितंबर से 5 अक्टूबर तक नामांकन लिया जाएगा।
एमबीए पाठ्यक्रम में मानव संसाधन, वित्त, विपणन तथा उत्पादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी जैसे प्रमुख क्षेत्रों में विशेषज्ञता हासिल करने का अवसर विद्यार्थियों को मिलेगा। विभाग की ओर से बताया गया है कि सीटों की संख्या सीमित है। ऐसे में इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन पूरा कर प्रवेश प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। आवेदन और नामांकन से संबंधित जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.vbu.ac.in पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए निदेशक कार्यालय के दूरभाष नंबर 06546-291653 तथा प्रवेश प्रभारी के मोबाइल नंबर 8603250126 और 8084496651 पर संपर्क किया जा सकता है।


