Chatra News: राज्य सूचना आयुक्त डॉ. तनुज खत्री रविवार को चतरा पहुंचे। उनके चतरा आगमन पर डीसी रवि आनंद ने सर्किट हाउस में पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत और अभिनंदन किया। इस अवसर पर उपायुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्त के बीच सूचना के अधिकार, पारदर्शिता एवं जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा और विचार-विमर्श हुआ।


