असम के मुख्यमंत्री ने वैष्णव संत शंकरदेव की 578वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने वैष्णव संत श्रीमंत शंकरदेव की 578वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी, उनकी शिक्षाओं को समृद्ध असम और विकसित भारत के निर्माण में मार्गदर्शक बताया।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सोमवार को वैष्णव संत श्रीमंत शंकरदेव की 578वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि संत की शिक्षाएं हमेशा ‘‘समृद्ध असम और विकसित भारत के निर्माण के हमारे प्रयासों में मार्गदर्शन करती रहेंगी।’’ शर्मा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर मैं असमिया समाज के मार्गदर्शक और हमारे पूजनीय गुरुजन को नमन करता हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘उनकी शिक्षाएं हमेशा एक समृद्ध असम और विकसित भारत के निर्माण के हमारे प्रयासों का मार्गदर्शन करती रहेंगी।’’ उन्होंने सभी से एक बेहतर समाज बनाने के लिए ज्ञान, भक्ति और करुणा के उनके कालजयी आदर्शों का पालन करने का भी आग्रह किया। श्रीमंत शंकरदेव का जन्म 1449 में मध्य असम के नगांव जिले के बोरदोवा थान में हुआ था।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।