राजकुमार हिरानी अपनी फिल्मों की मजबूत कहानी और भावनात्मक अंदाज के लिए जाने जाते हैं. अब खबर है कि वह एक आगामी फिल्म के क्रिएटिव प्रोसेस से बेहद करीब से जुड़े हुए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिरानी फिल्म के डेवलपमेंट से लगातार जुड़े हैं और इसकी रचनात्मक दिशा पर बारीकी से नजर रख रहे हैं. फिल्म में उनके बेटे वीर हिरनी अपना थियेट्रिकल डेब्यू कर रहे हैं, साथ में उनके राशा थडानी नजर आएंगी.
सोनाली रतन देशमुख और टीम के साथ कर रहे काम
बताया जा रहा है कि राजकुमार हिरानी इस प्रोजेक्ट को लेकर सोनाली रतन देशमुख और पूरी टीम के साथ मिलकर काम कर रहे हैं. वह फिल्म के डेवलपमेंट के दौरान कई अहम पहलुओं पर चर्चा कर रहे हैं. कहानी को बेहतर बनाने से लेकर फिल्म की दुनिया और किरदारों के बीच के रिश्ते को प्रभावी तरीके से पेश करने तक, हिरानी की सक्रिय भूमिका बताई जा रही है.
प्यार के इर्द-गिर्द घूमेगी कहानी
इस फिल्म की कहानी मूल रूप से एक लव स्टोरी है. हालांकि, इसे सिर्फ एक सामान्य रोमांटिक कहानी के तौर पर पेश करने के बजाय मेकर्स इसके लेखन और किरदारों की भावनात्मक यात्रा पर खास ध्यान दे रहे हैं. फिल्म में दो मुख्य किरदारों के बीच बनने वाले रिश्ते को कहानी का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया जा रहा है.
राइटिंग पर दिया जा रहा खास ध्यान
फिल्म से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, प्रोजेक्ट की राइटिंग पर काफी मेहनत की जा रही है. कहानी की दुनिया कैसी होगी और दोनों मुख्य किरदार किस तरह एक-दूसरे से जुड़ेंगे, इन पहलुओं को मजबूत बनाने पर खास फोकस है. यही वजह है कि फिल्म के डेवलपमेंट में काफी समय दिया जा रहा है.
रिश्ते की कहानी बनेगी फिल्म की जान
फिल्म में एक रिश्ते को सिर्फ रोमांस के जरिए नहीं, बल्कि उसके अलग-अलग भावनात्मक पहलुओं के साथ दिखाने की कोशिश की जा रही है. राजकुमार हिरानी की मौजूदगी से प्रोजेक्ट को लेकर उम्मीदें भी बढ़ गई हैं. हालांकि, फिल्म की स्टारकास्ट, रिलीज डेट और अन्य जानकारियों को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा का इंतजार है.


