चैंबर के सदस्यों ने किया ट्रांसपोर्ट नगर का दौरा

फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स और ट्रांसपोर्ट संघ के प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से रांची के ट्रांसपोर्ट नगर का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं और समस्याओं का जायजा लिया।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के नेतृत्व में झारखंड प्रगतिशील मजदूर यूनियन और रांची गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से ट्रांसपोर्ट नगर का दौरा कर भौतिक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान ट्रांसपोर्ट नगर की वर्तमान स्थिति, मूलभूत सुविधाओं तथा ट्रांसपोर्टर्स और मजदूरों के सामने भविष्य में आने वाली संभावित समस्याओं का जायजा लिया गया। अब सभी संगठन आपसी विचार-विमर्श के बाद यहां की कमियों और आवश्यकताओं की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर सरकार को सौंपेंगे, ताकि समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

Share This Article