नई दिल्ली : केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) अपनी पहली पूर्ण महिला बटालियन के गठन की 40वीं वर्षगांठ पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगा। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पहली ऐसी इकाई का गठन छह फरवरी 1986 को किया गया था। बल में अब छह पूर्ण महिला बटालियन हैं।



