नई दिल्ली: वैश्विक रेटिंग एजेंसी एसएंडपी और फिच, एशियाई विकास बैंक (एडीबी) तथा आर्थिक सहयोग एवं विकास संगठन (ओईसीडी) ने बुधवार को भारत की वित्त वर्ष 2026-27 की जीडीपी वृद्धि का अनुमान बढ़ाकर करीब सात प्रतिशत कर दिया है। एजेंसियों ने अप्रैल-जून तिमाही में अर्थव्यवस्था के मजबूत प्रदर्शन और घरेलू मांग में मजबूती को इसका आधार बताया।



