नयी दिल्ली : वाहन कलपुर्जा बनाने वाली कंपनी हीरो मोटर्स का शेयर कारोबार के पहले दिन बुधवार को कमजोर शुरुआत से उबरकर 17 प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुआ।

बीएसई में कंपनी का शेयर 82.10 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ, जो 84 रुपये के निर्गम मूल्य से 2.26 प्रतिशत कम है। हालांकि बाद में शेयर 17.27 प्रतिशत बढ़कर 98.51 रुपये पर बंद हुआ।


