बलिया में एआई तकनीक का इस्तेमाल कर छात्रा का अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में मामला दर्ज

बलिया में एआई तकनीक का दुरुपयोग कर 12वीं की छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने वाले युवक पर मुकदमा दर्ज।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बलिया (उप्र): बलिया जिले के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र में 12वीं कक्षा की एक छात्रा की सोशल मीडिया मंच से फोटो लेकर कथित रूप से एआई तकनीक के माध्यम से अश्लील वीडियो बनाने और उसे स्कूल के सहपाठियों व रिश्तेदारों में प्रसारित करने के मामले में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस ने प्राथमिकी का हवाला देते हुए बताया कि बांसडीह कस्बा निवासी अमित सोनी नामक युवक ने कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीय छात्रा की सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर उपलब्ध फोटो का दुरुपयोग कर उसके नाम से मिलती-जुलती फर्जी आईडी बनाई।

इसके बाद एआई तकनीक की मदद से छात्रा का अश्लील वीडियो तैयार कर उसे छात्रा के सहपाठियों, दोस्तों, परिचितों और रिश्तेदारों को भेजा।

कोतवाली प्रभारी राकेश सिंह ने बुधवार को बताया कि इस मामले में अमित सोनी के विरुद्ध सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम व भारतीय न्याय संहिता की धारा में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।