जेटेट परीक्षा की तिथि को लेकर असमंजस, 4.40 लाख अभ्यर्थियों का बढ़ा इंतजार

झारखंड जेटेट परीक्षा की तिथि अब तक घोषित नहीं होने से 4.40 लाख अभ्यर्थी असमंजस में हैं। 11 अक्टूबर की संभावित तारीख बदलने और परीक्षा स्थगित होने की चर्चा तेज है।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) की तारीख घोषित नहीं होने से राज्य के लगभग 4.40 लाख अभ्यर्थियों का इंतजार लगातार लंबा होता जा रहा है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक्स) ने पिछले माह स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग को जो टाइमलाइन भेजी थी, उसके अनुसार 11 अक्टूबर को परीक्षा आयोजित करने का प्रस्ताव था। प्रस्तावित शेड्यूल के मुताबिक 25 सितंबर से अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र डाउनलोड होने थे, लेकिन जैक की ओर से अब तक आधिकारिक परीक्षा तिथि की घोषणा नहीं की गई है।

परीक्षा तिथि तय न होने का एक बड़ा कारण यह माना जा रहा है कि 11 अक्टूबर को ही कलश स्थापना है, जिससे दुर्गा पूजा की शुरुआत हो रही है। इसके साथ ही उसी दिन यूपीएससी की परीक्षा भी निर्धारित है, जिससे परीक्षा केंद्र तय करने में परेशानी आ रही है और शिक्षक संगठनों ने भी कलश स्थापना के दिन परीक्षा न कराने का विरोध जताया है। जेटेट परीक्षा आयोजित करने के लिए राज्यभर में 1,000 से अधिक परीक्षा केंद्र तैयार किए जा चुके हैं, जहाँ सुरक्षा और सीसीटीवी कैमरों की विशेष व्यवस्था की गई है।

इस वर्ष जेटेट में कक्षा 1 से 5 तथा कक्षा 6 से 8 के लिए अलग-अलग आवेदन लिए गए हैं और बड़ी संख्या में अभ्यर्थी दोनों स्तरों की परीक्षा में शामिल होंगे। राज्य में वर्ष 2016 के बाद पहली बार जेटेट का आयोजन किया जा रहा है, जिससे अभ्यर्थियों में काफी उत्सुकता है। मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए 11 अक्टूबर की तिथि में बदलाव संभव माना जा रहा है और इस संबंध में जैक की जल्द ही होने वाली बैठक के बाद परीक्षा अब दुर्गा पूजा और दीपावली के बीच आयोजित किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।