नयी दिल्ली: डिजिटल भुगतान कंपनी फोनपे ने बृहस्पतिवार को अपने मर्चेंट नेटवर्क के विस्तार में तेजी लाने और छोटे शहरों एवं गांवों तक डिजिटल भुगतान बुनियादी ढांचे को पहुंचाने की योजना की घोषणा की।

इस योजना के तहत फोनपे अगले एक साल में 20,000 से अधिक बिक्री कर्मचारियों को अपने पेरोल पर नियुक्त करेगी। साथ ही, अगले 12 माह में 50 लाख से अधिक भुगतान उपकरण लगाए जाएंगे। इनमें पीओएस मशीन और स्मार्टस्पीकर शामिल हैं।


