Southern Railway Apprentice Recruitment 2026: दक्षिण रेलवे में 4,471 अप्रेंटिस पदों पर मौका, 10वीं-12वीं पास करें आवेदन

Manu Shrivastava
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दक्षिण रेलवे ने विभिन्न डिवीजन, वर्कशॉप और यूनिट्स में अप्रेंटिस के 4,471 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं. रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने के इच्छुक युवाओं के लिए यह अच्छा अवसर है. आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं.

किस कैटेगरी में कितने पद

इस भर्ती अभियान में फ्रेशर अप्रेंटिस के 163 पद और एक्स-आईटीआई अप्रेंटिस के 4,308 पद शामिल हैं. उम्मीदवार अपनी शैक्षणिक योग्यता और ट्रेड के अनुसार संबंधित पद के लिए आवेदन कर सकते हैं.

फ्रेशर के लिए योग्यता

फ्रेशर कैटेगरी के पदों के लिए 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. वहीं, एक्स-आईटीआई कैटेगरी के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है. इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र होना चाहिए.

उम्र सीमा कितनी है

अप्रेंटिस पदों के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 15 वर्ष निर्धारित की गयी है. फ्रेशर कैटेगरी के लिए अधिकतम आयु सीमा 22 वर्ष है, जबकि कुछ एक्स-आईटीआई पदों के लिए अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित की गयी है. आयु संबंधी विस्तृत नियम नोटिफिकेशन में देखे जा सकते हैं.

मेरिट से होगा चयन

दक्षिण रेलवे की इस भर्ती में उम्मीदवारों को किसी लिखित परीक्षा या इंटरव्यू में शामिल नहीं होना होगा. अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा. मेरिट तैयार करने के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता के अंकों को आधार बनाया जाएगा.

मिलेगा इतना स्टाइपेंड

अप्रेंटिस के रूप में चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण के दौरान स्टाइपेंड दिया जाएगा. 10वीं पास फ्रेशर उम्मीदवारों को 8,200 रुपये, जबकि 12वीं पास फ्रेशर और एक्स-आईटीआई उम्मीदवारों को 9,600 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा.

27 सितंबर तक करें आवेदन

इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा. आवेदन की अंतिम तिथि 27 सितंबर 2026 निर्धारित की गयी है. उम्मीदवारों को सलाह है कि अंतिम तारीख का इंतजार न करें और आवेदन से पहले भर्ती संबंधी सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें.

 

 

Share This Article