अब नहीं बिकेगा नकली पनीर, FSSAI ने बिक्री पर रोक लगाने का दिया प्रस्ताव

एफएसएसएआई ने देश में एनालॉग यानी नकली पनीर के उत्पादन और बिक्री पर रोक का प्रस्ताव रखा है। मसौदा संशोधन पर जनता और उद्योग से सुझाव मांगे गए हैं।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : भारत में नकली पनीर बेचे जाने पर रोक लग सकती है। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने देशभर में एनालॉग यानि नकली पनीर के उत्पादन और बिक्री पर रोक लगाने का प्रस्ताव रखा है। खाद्य नियामक ने इस संबंध में मसौदा संशोधन जारी करते हुए सार्वजनिक और उद्योग जगत से सुझाव मांगे हैं।

एफएसएसएआई के मसौदे के अनुसार यह संशोधन इसलिए प्रस्तावित किया गया है ताकि एनालॉग उत्पादों को पनीर के रूप में बेचने पर रोक लगाई जा सके और उपभोक्ताओं को उत्पाद की वास्तविक प्रकृति और संरचना को लेकर भ्रमित होने से बचाया जा सके। नियामक का कहना है कि कई मामलों में गैर-डेयरी सामग्री से बने उत्पादों को पनीर के रूप में प्रस्तुत किया जाता है, जिससे उपभोक्ता गुमराह होते हैं।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।