विक्की कौशल ने ‘लव एंड वॉर’ में अपने किरदार की पहली झलक पेश की

विक्की कौशल ने संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ से अपना पहला लुक साझा किया है। फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी नजर आएंगे।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: अभिनेता विक्की कौशल ने संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में अपने किरदार की पहली झलक पेश की है। कौशल ने शनिवार को अपने ‘इंस्टाग्राम हैंडल’ पर यह पोस्ट साझा की, जिसमें अभिनेता सिगरेट पीते नजर आ रहे हैं। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, “नजरें मिलेंगी, लेकिन हटेंगी नहीं! संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ 21 जनवरी, 2027 को। सिनेमाघरों में मिलते हैं।”

यह फिल्म 21 जनवरी, 2027 को रिलीज होगी और इसमें कौशल के अलावा आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी नजर आएंगे। निर्माताओं ने भट्ट और कपूर के पोस्टर भी जारी किए हैं। ‘लव एंड वॉर’ विक्की कौशल और संजय लीला भंसाली की साथ में पहली फिल्म है। इस फिल्म का निर्माण भंसाली अपने प्रोडक्शन हाउस ‘भंसाली प्रोडक्शंस’ के तहत कर रहे हैं।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।