तेलंगाना में एमएलसी चुनाव के लिए कांग्रेस ने राममोहन रेड्डी, सर्वोत्तम रेड्डी को उम्मीदवार बनाया

तेलंगाना में कांग्रेस ने दो स्नातक एमएलसी सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किए हैं। साम राममोहन रेड्डी और रामरेड्डी सर्वोत्तम रेड्डी अगले साल होने वाले चुनाव में मैदान में होंगे।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हैदराबाद: तेलंगाना में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने अगले साल मार्च में स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों से विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव के लिए समा राममोहन रेड्डी और आर. सर्वोत्तम रेड्डी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी ने महबूबनगर-रंगा रेड्डी-हैदराबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से राममोहन रेड्डी को उम्मीदवार बनाया है। वह प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख रह चुके हैं।

कांग्रेस की ओर से मंगलवार देर रात जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि सर्वोत्तम रेड्डी को नलगोंडा-खम्मम-वारंगल स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है। सर्वोत्तम रेड्डी कांग्रेस नेता और मंत्री रहे दिवंगत आर. दामोदर रेड्डी के बेटे हैं। वह किसान और उद्यमी हैं। उन्होंने हैदराबाद स्थित उस्मानिया विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद अमेरिका से एमबीए किया और कॉरपोरेट क्षेत्र में काम किया।
चुनाव की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है और मतदान के लिए मतदाताओं के पंजीकरण की प्रक्रिया फिलहाल जारी है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।